फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग लहूलुहान, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी अनूप सिंह (20) पुत्र हरीसिंह अपने साथी अंकित (21) के साथ बाइक से कस्बा कबरई जा रहा था। तभी पिकअप गाड़ी से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा निवासी आशारानी पत्नी प्रहलाद सड़क पार कर रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
शहर के मोहल्ला हमीरपुर चुंगी निवासी शिवकुमार वर्मा (38) बाइक से एक शादी समारोह में गए थे। रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में ग्राम खिरिया निवासी सेवानंद (40) पुत्र मोहनलाल बाइक से घर वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। बाइक सड़क किनारे फिसल जाने से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सेवानंद की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें