महोबा। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन लखनऊ के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय सभागार में जिले के बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से विशाल रोजगार मेले का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेगी। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी कंपनियों में भर्ती के लिए सेवायोजन पोर्टल पर अपनी आईडी से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैैं।
विशाल रोजगार मेला 27 फरवरी को