फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी ने शाहजहांपुर 2-0 और गौंडिया ने बहराइच को 5-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। डॉ. विशंभर नाथ और सैय्यद मुनीर अली मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में झांसी ने शाहजहांपुर को 2-0 से हरा दिया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में गौंडिया महाराष्ट्र ने बहराइच को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।
डाक बंगला मैदान में शनिवार को झांसी और शाहजहांपुर के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच का शुुुुभारंभ छोटे मियां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। मैच शुरू होने के दस मिनट बाद झांसी के राइट इन खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद ने पहला गोल कर दिया। इसके दस मिनट बाद झांसी के ही सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी टाइगर ने दूसरा गोल कर दिया, जिससे शाहजहांपुर की टीम दबाव में आ गई और अंतिम समय तक संघर्ष करती रही लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी, जिससे झांसी 2-0 से सेमीफाइनल मुकाबला जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच गौंडिया महाराष्ट्र और बहराइच के बीच खेला गया। गौंडिया टीम के सेंटर हॉफ खिलाड़ी जावेद ने मैच शुरू होने के एक मिनट के अंदर गोल करके बहराइच को मुश्किल में डाल दिया। दस मिनट बाद जावेद ने दूसरा गोल कर दिया। हॉफ टाइम समाप्त होने के दस मिनट पहले जावेद ने ही तीसरा गोल कर दिया, जिससे बहराइच की टीम लड़खड़ा गई। मैच समाप्त होने के एक मिनट पहले बहराइच के सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी अरुण ने एक गोल कर दिया। हॉफ टाइम के बाद मैच शुरू होते ही गौंडिया के एचके पांडया ने चौथा गोल कर दिया। इसके बाद गौंडिया के ही राइट आउट खिलाड़ी विशाल ने पांचवा गोल करके बहराइच को 5-1 से हरा दिया। बहराइच की टीम को मिले तीन पेनाल्टी कॉर्नर का भी खिलाड़ी लाभ नहीं उठा सके।

झांसी ने शाहजहांपुर 2-0 और गौंडिया ने बहराइच को 5-1 से हराया
-बहराइच और झांसी के बीच होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें