महोबा। पत्थर मंडी कबरई में बाइक के असंतुलित होकर पहाड़ की गहरी खदान में गिर जाने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
कस्बा कबरई के मोहल्ला विशालनगर निवासी रामकरन (16) पुत्र पुन्ना अपने मित्र दीपक (17) पुत्र कृपाल के साथ बाइक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक असंतुलित होकर पहाड़ की गहरी खदान में गिर गई, जिससे दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटेें आईं।
पहाड़ की खाई में गिरे दो किशोर, झांसी रेफर