फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी मुकाबले में लखनऊ को हराकर आजमगढ़ बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ को हराकर आजमगढ़ बना विजेता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। सूपा के कन्हैया जू मेला में आयोजित अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम को हराकर आजमगढ़ की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव और राठ नगर पालिका अध्यक्ष वीर नारायण बुधौलिया ने विजेता, उपविजेता को नगद पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विकास खंड चरखारी के ग्राम सूपा में चल रहे सात दिवसीय कन्हैया जू मेला में तीन दिनों तक चली कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में लखनऊ और अलीगढ़ टीम के बीच कड़ी टक्कर हुई। प्रतिभागी टीमों में इलाहाबाद, मिर्जापुर, भदोही, कानपुर, बनारस जैसी टीमों को हरा फाइनल में पहुंची आजमगढ़ व लखनऊ के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। बराबरी पर कांटे की टक्कर के बाद अंतिम समय आजमगढ़ टीम ने 37-36 के अंतर से मुकाबला एक नंबर से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता आजमगढ़ टीम के कप्तान को शील्ड व 7,100 रुपये नगद व उप विजेता लखनऊ टीम को शील्ड व 5,100 रुपये देकर सम्मानित किया। मैच में निर्णायक सेवानिवृृत्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाठक, बाबा भारती, सुभाष भास्कर, प्रदीप यादव रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेश शुक्ला, अमित तिवारी ने आगंतुक अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर ओम तिवारी सहित तमाम प्रधान और समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें