महोबा। सोमवार को शहर के मोहल्ला नयापुरा नैकाना में तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक के मकान की छत का कोना टूटकर गिर गया और दीवार दरक गई। गृहस्वामी का इनवर्टर व अन्य विद्युत उपकरण फुंक गई। घर में एक पालतू चिड़िया की मौत हो गई जबकि किराएदार की टीवी, पंखे और अन्य बिजली उपकरण फुंक गए। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से लोग बुरी तरह सहम गऐ।
मोहल्ला नयापुरा नैैकाना निवासी अमित श्रोतीय के मकान के पास दिन में करीब पांच बजे जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे मकान मालिक की छत के एक कोने का हिस्सा टूटकर गिर गया और दीवार बुरी तरह दरक गई। घर के लोग तेज धमाका होने से बुरी तरह सहम गए। महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी। आकाशीय बिजली की जोरदार गड़गड़ाहट से महिलाएं अभी भी डरी हुई है।
मकान मालिक के किराएदार महेश कुमार के टीवी और दो पंखे फुंक गए। साथ ही बिजली के उपकरण फुंकने से बिजली गुल हो गई। जिससे परिवार को लोग परेशान रहे। पानी थमने के बाद लोगों बाहर निकलकर देखा तो छत का एक कोना गिरा पड़ा था और दीवार चटकी पड़ी थी। इतना ही नहीं बिजली गिरने से पास में लगे विद्युत पोल भी टेढ़ा हो गया लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।
आकाशीय बिजली गिरने से घर का छज्जा गिरा, लोग सहमे
-बिजली की गड़गड़ाहट से मकान की दीवार दरकी