फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा से धसान नदी में छोड़ा 600 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा स्थित लहचूरा बांध से धसान नदी में 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लहचूरा बांध पहले से ही पूरी तरह लबालब है। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है।
विज्ञापन


आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्र से पानी लहचूरा बांध में आ रहा है। ऐसे में लहचूरा बांध का एक फाटक आधा फीट की ऊंचाई से खोलकर 600 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि छह सौ क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया है। बांध पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें