फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से एक अप्रैल से छह पैसेंजर ट्रेनों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेक में एक अप्रैल से पैसेंजर ट्रेनें दौड़ेंगी। झांसी से छह पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनें झांसी से ललितपुर, बीना, कानपुर, मानिकपुर व खजुराहो के लिए संचालित होंगी। यात्री जनरल टिकट लेकर इन ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिल शुक्ला ने बताया कि यात्रियों को हर हाल में कोरोना के नियमों का पालन करना होगा। पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को खासा फायदा होगा। पैसेंजर ट्रेनों का एक अप्रैल से संचालन को लेकर जनरल टिकट काउंटर खोलने की रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। एक दिन पहले सभी काउंटर खोल दिए जाएंगे। जैसे-जैसे ट्रेनों बढ़ती जाएंगी। वैसे काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यूटीएस मोबाइल ऐप को फिर से शुरू कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें