फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेेरे ले दांपत्य सूत्र में बंधे 58 जोड़े

Thu, 30 Apr 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के टूरिस्ट बंगला में आयोजित लोधी समाज सामूहिक विवाह समारोह में 58 जोड़ाें ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी बनाया और अग्नि को साक्षी मानकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह सम्मेलन में समिति द्वारा वर और वधू को उपहार देकर विदा किया। इस दौरान लोधी समाज के लोगाें की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

लोधी समाज जन कल्याण समिति के तत्वावधान में गुरुवार को टूरिस्ट बंगले में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह में पंजीकृत 60 जोड़ों में से 58 जोड़ाें का विवाह वैदिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। सुबह से ही वर और वधू पक्ष के लोग टूरिस्ट बंगले में पहुंचने लगे थे। सम्मेलन में उपस्थित 58 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। समिति द्वारा वधू को सुहाग के सामन के साथ-साथ , बर्तन व अन्य उपहार देकर मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र बहादुर सिंह राजपूत (आईएएस) ने कहा कि संत स्वामी ब्रह्मानंद ने विवाह में फिजूल खर्ची, आडंबराें, अनावश्यक दिखावा, दहेज प्रथा आदि का विरोध किया और इन बुराइयाें को समाप्त करने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। हमें उनसे सीख लेकर कुरीतियाें से दूर होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर निवर्तमान तहसीलदार गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन आज के युग में विवाह की सबसे सस्ती और बेहतर व्यवस्था है। ऐसे आयोजनाें का लाभ उठाकर फिजूलखर्ची से बचा जा सकता है। उन्हाेंने दांपत्य सूत्र में बंधे वर वधू के मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर समिति के संरक्षक गिरजानंदन, बिहारीलाल महान, रामसहाय राजपूत, चरन सिंह महान, अध्यक्ष महेश चंद्र, उपाध्यक्ष हरी सिंह, रामकुमार, मंगल सिंह, सचिव रामकिशन, कोषाध्यक्ष डॉ. अजय राजपूत, विनोद कुमार, बालकिशन राजपूत, कुंवरलाल राजपूत, देव सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम दास राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें