फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी संतू (36) पुत्र सुखदेव बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में किड़ारी फाटक के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदों निवासी चरन (40) पुत्र परशुराम बाइक से आते समय जानवर को बचाने के चक्कर में फिसल गया, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। इसी तरह अजयपाल (30) निवासी बम्हौरी व रविंद्र निवासी ऐचाना बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए। शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी रूबी (24) पुत्री लक्ष्मीप्रसाद सड़क पार कर रही थी। तभी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें