फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में 69 शिकायतों में महज दो का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखारी महोबा। जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील चरखारी में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आवास, शौचालय व भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों की भरमार रही। समाधान दिवस में 69 शिकायतों में महज दो का ही मौके पर निस्तारण किया गया। बाद में डीएम और एसपी ने तहसील प्रांगण में एक सैकड़ा पौधे रोपित किए।
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने के लिए सुबह से ही फरियादियों की भीड़ जुटी रही। ग्राम बपरेथा निवासी रामनरेश ने शिकायत दर्ज कराई कि पंचायत भवन के बगल में आरक्षित भूमि पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया है जिसे खाली कराया जाए। ग्राम स्वासामाफ निवासी बबलू, लालता व कल्लू ने बताया कि गर्मी के मौसम में तीन माह तक उनसे चरही में पानी भराने का काम कराया गया, जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। कुड़ार निवासी चेतराम ने दबंग द्वारा पट्टे की भूमि पर दबंग द्वारा कब्जा जमाए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

समाधान दिवस में बीडीओ की 31, राजस्व की 15, पूर्ति विभाग की 7, विद्युत व पुलिस की 5-5 शिकायतों समेत कुल 69 शिकायते दर्ज हुई। जिनमें से पुलिस और राजस्व विभाग की एक एक शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समाधान दिवस की शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, सीएमओ डा. सुमन सहित सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के बाद तहसील प्रांगण में डीएम व अन्य अधिकारियों ने एक सैकड़ा पौधे रोपित किए। डीएम ने पौधे के देखरेख की जिम्मेदारी एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव को दी।
विज्ञापन


बारिश के बीच कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे डीएम
चरखारी महोबा। मंगलवार को दोपहर दो बजे समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद जिलाधिकारी अफसरों के साथ बारिश के बीच अचानक कस्तूूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने एक एक छात्रा से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने ड्रेस, भोजन, इलाज, रखरखाव व शिक्षा आदि के बारे में छात्राओं से पूछा और वार्डन को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसपी के अलावा तमाम अधिकारी शामिल रहे।

69 शिकायतों में महज दो का हुआ निस्तारण
-समाधान दिवस में आवास, शौचालय व अवैध कब्जों की शिकायतों की रही भरमार
- समाधान दिवस में बाद तहसील प्रांगण में हुआ पौधरोपण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें