फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों का खाना पीना बंद होने से हो रहे नरभक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अब कुत्तों का खाना पीना बंद कर दिए जाने से कुत्ते भी नरभक्षी होते जा रहे हैं। यहीं वजह है कि दो दिन पहले कुत्तों के हमले से वृद्ध की मौत के बाद अब लोग कुत्तों से डरने लगे हैं। बेफिक्र होकर स्कूल से आने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावक जिम्मेदारी निभा रहे है। दोपहर के समय स्कूली बसें आने से पहले ही अभिभावक अपने अपने बच्चों को लेने पहुंच गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला न्यारियनपुरा निवासी शोभराज उर्फ शुभ्भी 60 शराब के अधिक नशे में होने के कारण मदन सागर तालाब के पास रविवार की रात को गिरकर बेहोश हो गया था। तभी कुत्तों ने उसे नोंच नोंचकर मार डाला। इस घटना ने पूरे शहर केे हिलाकर रख दिया है। अब लोग कुत्तों से भी डरने लगे हैं। बच्चों को बस तक भेजने और लेने के लिए अभिभावक स्वयं जा रहे हैं। उनमें घटना के बाद दहशत पैदा हो गई हैं।
शहर में करीब चार हजार से ज्यादा कुत्ते हैं। जिले में कुतों का नसबंदी कार्यक्रम कभी नहीं कराया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र कटियार का कहना है कि इससे पहले कभी भी कुत्तों द्वारा हमले की घटना नहीं हुई। सिर्फ कुत्ते काटते है। उनका कहना है कि अब इंसान स्वार्थी हो गया है। कुत्ता तो दूर तक की बात है अब गायों तक को भी रोटी भोजन नहीं दिया जा रहा है। जिससे गाय सड़कों पर दिनरात बैठी रहती है। कुत्तों को भोजन न मिलने से वह नरभक्षी होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों का खाना पीना बंद होने से हो रहे नरभक्षी
साइड स्टोरी
-कुत्तों के हमले से हुई अधेड़ की मौत के बाद लोगों में दहशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें