फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्माें के बंधन में बंधे 51 जोड़े

Thu, 22 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में कलशहा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वेद मंत्रोच्चार के बीच वर और वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर साथ जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन कबरई शिवपाल तिवारी द्वारा 101 जोड़ों का विवाह कराने का संकल्प लिया गया था। लेकिन 51 जोड़े ही एक दूजे के हो सके। शिशु ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल कबरई में बारातियों के ठहरने का इंतजाम किया गया था। जहां से दोेपहर को बैंड बाजों के बीच एक साथ 51 बारातें कलशहा बाबा मंदिर परिसर पहुंची।

यहां वेद मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। शादी उपरांत प्रत्येक जोड़े को दान स्वरूप एक अलमारी, डबल बेड, टंकी, सोने चांदी के आभूषण, रजाई, बर्तन दिए गए।
विज्ञापन


बारातियों व उनके साथ आए लोगों के भोजन का भी इंतजाम किया गया। बारातियों की बेहतर व्यवस्था करने के लिए वर और वधू पक्ष ने आयोजक की सराहना की। सारा दिन विवाह सम्मेलन के मौके पर कलशहा बाबा मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें