कोतवाली में खड़ा पकड़ा गया आटो।
- फोटो : amarujala
श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में पिता-पुत्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश पशुबाड़े से 25 बकरियां लूट ले गए। आटो में बकरियां भरकर जा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पांच बकरियों की मौत हो गई। पशुपालक ने घटना की तहरीर दी।
गांव निवासी टुट्टी यादव व उसका बेटा कल्लू खेती के साथ बकरी पालन भी करते हैं। बुधवार रात पशुबाड़े में दोनों सो रहे थे। इस दौरान आए चार बदमाशों ने पिता-पुत्र को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और बाड़े में बंधी 25 बकरियां आटो में ले गए। चरखारी की ओर जा रहे बदमाशों को भटीपुरा मोहल्ले के लोगोें ने देखकर पुलिस को सूचना दी।
सुभाष चौकी पुलिस दो बदमाशों को हिरासत में लेकर आटो शहर कोतवाली ले आई। दो बदमाश मौके से भाग निकले। बकरियों को बाहर निकालने में पांच मृत मिलीं, जबकि दो रास्ते में ही कूद गईं। पुलिस की सूचना पर पहुंचे कल्लू ने मामले की तहरीर दी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि दोनोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।