फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह सम्मेलन में 431 जोड़ों ने थामा एक दूजे के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को डाकबंगला मैदान व सत्तीमाता मंदिर परिसर कबरई में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए। इसमें 431 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने नवदंपत्ति जोड़ों को सुखमय जीवन का आर्शीवाद दिया।
विज्ञापन

शहर के डाकबंगला मैदान में जिला पंचायत ने 206 जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें 191 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से हुआ, जबकि 15 जोड़ों का निकाह कराया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक सदर राकेश गोस्वामी, विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार, रामजी गुप्ता, शिव कुमार गोस्वामी ने नवदंपत्ति जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कहा कि संस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखे। अब केंद्र सरकार में घर-घर में पानी पहुंचाने की योजना तैयार कर रही है। संचालन रामसहाय राजपूत और सीएल साहू ने किया।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कबरई द्वारा वर्मा तालाब के किनारे स्थित सत्तीमाता मंदिर परिसर में 225 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी हुआ। यहां भी हजारों लोग विवाह सम्मेलन के साक्षी बने। इस मौके पर जिले केे प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, डीएम, एसपी, एसडीएम राकेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र कुशवाहा, सीओ जटाशंकर राव, भाजपा नेता अनंतराम शुक्ला आदि ने नवदंपत्ति जोड़ों को आर्शीवाद दिया। आयोजक मंडल द्वारा नवदंपित्त जोड़ों को दान दहेज के साथ उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

इंसेट
नेत्रहीन जोड़े के विवाह से सम्मेलन की शुरुआत
कबरई। सत्तीमाता मंदिर परिसर कबरई में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत नेत्रहीन जोड़े के विवाह से हुई। मकरबई निवासी नोनी बाई का विवाह रूरीकला निवासी वीरपाल से हुआ। वर व वधू दिव्यांग व नेत्रहीन होने के चलते इस अनूठे विवाह को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें