फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा 19 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ऐतिहासिक गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा 19 अप्रैल को सुबह 6 बजे शिवतांडव मंदिर से शुरू होगी। परिक्रमा यात्रा शिवतांडव से शुरू होकर पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, कबीर आश्रम, बाबा फीरोज शाह की दरगाह, काली माता व छोटी चंद्रिका मंदिर होते हुए पुन: शिवतांडव मंदिर में पहुंचकर पूरी होगी। इसके बाद शिवतांडव परिसर में भजन-पूजन, सत्संग व विचार गोष्ठी आयोजित होगी।
विज्ञापन

गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के सचिव डॉ. एलसी अनुरागी ने बताया कि चैत्र मास की परिक्रमा के पुण्य फल से धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर संसद में ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि पहुंचाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके लिए जिले के अधिकारियों, समाजसेवियों, साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। समिति के सदस्य साहित्यकार प्रमोद सक्सेना, आशीष पुरवार, गौरीशंकर कोष्ठा, बैजनाथ, सुरेश पुरवार, शिवकुमार गोस्वामी ने भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें