फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर दो पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर दो पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। तीन माह पहले ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ थाना पनवाड़ी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन माह पहले थाना पनवाड़ी के ग्राम बहादुरपुरा कला निवासी सियाराम का शव हरपालपुर रोड पर पड़ा मिला था। मृतक के बेेटे अनिल कुमार ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पनवाड़ी में तहरीर दी थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज न कर पीड़ित को भगा दिया था। जिस पर अनिल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। दो दिन पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसएन सिंह ने रिट मंजूर करते हुए पाठकपुरा निवासी शिवकुमार पुत्र कालीचरण, रामसिंह पुत्र मत्थू निवासी बहादुरपुरा कला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के थानाध्यक्ष पनवाड़ी को निर्देश दिए। अदालत के आदेश पर थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें