फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाई के चलते 910 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाई के चलते 910 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में कड़ाई के चलते छात्र-छात्राओं के अनुपस्थित रहने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में 910 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पर्यवेक्षक ने आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया। जिले में कोई परीक्षार्थी नकल करते नही पकड़ा गया।
विज्ञापन

जिले के 31 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई जा रहीं हैं। गुरुवार को हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र हल कराया गया। परीक्षा केंद्रों में सुबह सात बजे से ही छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सघन चेकिंग के बाद ही छात्र-छात्राओं को कक्षों में प्रवेश दिया गया। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में पंजीकृत 12295 छात्र-छात्राओं में से 11385 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 910 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान डीआईओए एसपी सिंह, बीएसए महेश प्रताप व जीआईसी प्रधानाचार्य के नेतृत्व में गठित सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद से भेजे गए पर्यवेक्षक आदर्श त्रिपाठी ने चरखारी क्षेत्र के जीआईसी, जीजीआईसी, सरस्वती विद्या मंदिर, काशीप्रसाद इंटर कालेज खरेला समेत आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया और कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें