फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए विधायक की चौखट पहुंचे सब्जी कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के बेलासागर तालाब की खाली पड़ी जमीन पर सब्जी की खेती से गुजारा चलाने वाले मुढ़ारी गांव के एक सैकड़ा लोग बेरोजगार हो गए है। राजस्व विभाग द्वारा भूमि से बेदखल करने से परेशान सब्जी कारोबारियों ने चरखारी विधायक की चौखट में पहुंच न्याय की फरियाद लगाई। विधायक ने जिलाधिकारी और कुलपहाड़ एसडीएम से वार्ता कर जीविकोपार्जन करने वाले ग्रामीणों को जमीन पर पट्टे की अस्थायी व्यवस्था करने को कहा है। विधानसभा चरखारी के ग्राम मुढ़ारी व बेलाताल के एक सैकड़ा ग्रामीण शनिवार को चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत के आवास पहुंचे। बेलासागर की जमीन पर वर्षों से सब्जी और सिघाड़ा उगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले केवट, ढीमर, मल्लाह जाति के बद्री प्रसाद, प्रताप, ठाकुरदास, धनीराम, मातादीन, लल्लू, जग्गन, पप्पू, शिब्बू, रामदयाल, चतुराई आदि ने बताया कि एक ही जाति के असरदारों के इशारे पर कुलपहाड़ तहसील के अधिकारी अवैध अतिक्रमण बताकर कारोबारियों को बेदखल करने पर आमादा है जबकि वह लोग मुढ़ारी मौजा में पूर्वजों के समय से काबिज रहकर यह कारोबार करते आ रहे है। इस जमीन पर दबंगों की निगाहें टेढ़ी है। दबंग पुलिस और राजस्व महकमे से शिकायत करके परेशान करते है। पिछले वर्ष भी इन्हीं लोगों ने बोई फसल पर कब्जा जमाने का प्रयास किया था। विधायक चरखारी ने सब्जी कारोबारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिया कि उनका कारोबार कोई नहीं छीन सकता है। उन्होंने मौके पर उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव से वार्ता कर कृषकों को न हटाने की बात कही। जिला अधिकारी सहदेव को भी मामले से अवगत कराया और खाली जमीन में नियमानुसार कबिजों को पट्टे संबंधित विभाग को भेजकर जीविकोपार्जन की सुविधा देने को कहा है।
विज्ञापन

विधायक सीएम के सामने रखेंगे अफसरों की हकीकत
चरखारी (महोबा)। विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने भाजपा के नरैनी विधायक मनोज प्रजापति पर खनिज अधिकारी द्वारा दर्ज मुकदमे को माफिया और अधिकारियों की साठगांठ का नतीजा करार दिया। पत्रकारों से मुखातिब विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा के विपरीत अधिकारी बेलगाम है। अफसरशाही अंदाज में फर्जी आरोप का मुकदमा जनसेवक पर लिखाया है। बुंदेलखंड के विधायक मुख्यमंत्री के सामने मामला और अधिकारियों की हकीकत रखेंगे। उन्होंने कहा कि आईएएस और पीसीएस स्तर के साथ-साथ खनिज अधिकारियों के संपत्ति की जांच का मुद्दा उठाएंगे। भ्रष्टाचार से बुंदेली जनता की अकूल संपत्ति जुटाने और माफियाओं के साथ असली खेल की तस्वीर तभी सामने आएगी।
विज्ञापन


न्याय के लिए विधायक की चौखट पहुंचे सब्जी कारोबारी
- बेलासागर की जमीन से दबंगोें के इशारे पर बेदखल करने का आरोप
- विधायक ने डीएम और एसडीएम से कब्जा बरकरार रखने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें