फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबड्डी लीग के ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। बुंदेलखंड कबड्डी लीग के तीसरे सीजन में जगह बनाने के लिए कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रतिभा और दमखम दिखाया। कस्बा खरेला स्थित पावर हाउस मैदान में आयोजित जनपदीय ट्रायल में 40 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन

बांदा में होने वाली बुंदेलखंड कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। कबड्डी एसोसिएशन बांदा के जिला सचिव कमल यादव व कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना की मौजूदगी में ट्रायल चयन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने ट्रायल का फीता काटकर शुभारंभ किया। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमखम, फुर्ती और कौशल का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से परखा। इनमें से सात प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनके नामों की घोषणा अगले माह होगी। यहां पर कुलदीप कुशवाहा, रामजी, धन प्रसाद, सूरज सिंह, निखिल प्रताप, राजेंद्र सिंह, दयाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें