फोटो 31 एमएएचपी 15 परिचय-कस्बा जैतपुर स्थित खेतों में आग से जलती पराली। संवाद
- फोटो : आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर की हरिजन बस्ती के पास स्थित खेतों में लगी 40 बीघा की पराली में अचानक आग लग गई। एक किसान के खेत में लगी डीपी से शॉर्ट-सर्किट होने से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
किसान पंचू अहिरवार, शरमन, ख्यालीराम, मुलायम पाल ने बताया कि महेंद्र राजपूत के खेत में लगी डीपी से शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 40 बीघा क्षेत्र में फैली पराली जलकर खाक हो गई। आग की लपटें हरिजन बस्ती तक पहुंच गईं। ग्रामीणों ने एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने पूरी तरह आग बुझाई। इससे आग बस्ती तक नहीं पहुंच सकी। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली।