फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Fri, 22 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
निकाह कबूल कराते मौलाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरखारी  में हुए  सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में शुक्रवार को 39 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। वही तीन मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। समिति की ओर से नवदंपति को उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन


चरखारी कस्बे के ओल्ड पैलेस में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। गायत्री परिवार के विद्वानों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच विवाह की रस्म पूरी कराई। पूरे दिन में हिंदु समाज के 36 जोड़ों ने वर माला पहनाकर एक दूसरे का हाथ थामा। वही तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह शहर काजी मौलाना शकील ने कराया।

सम्मेलन के दौरान लखनऊ से आई संगीत पार्टी के कलाकारों ने वैवाहिक व विदाई गीत पेश किए। सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, ब्रजभूषण उर्फ गुड्डू ने नवदंपति जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र, बेड, टंकी, बख्शा, साड़ियां व अन्य उपहार दिए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक गंगाचरण राजपूत ने कहा कि सूखाग्रस्त जिले में बुंदेलों के लिए शादियां करना किसी सपने से कम नहीं है। ऐसे आयोजनों से गरीब परिवारों को राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें