फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में अधेड़ की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दो दिन पहले दुर्घटना में घायल हुए अधेड़ की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं मंगलवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम बरबई निवासी शिवलाल (55) दो दिन पहले कबरई के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को थाना खन्ना के ग्राम ग्योड़ी निवासी पदम सिंह (34) पुत्र रामेश्वर बाइक से महोबा आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह श्रीनगर निवासी बारेलाल व गहरा निवासी ग्यासी अलग-अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें