बेलाताल (महोबा)। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक सोमवार को ब्लाक अध्यक्ष बृजगोपाल राजपूत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि शौचालय के लिए धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में दी जाती है लेकिन प्रधान के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। मनरेगा का कार्य दबाव देकर प्रधानों से कराया जाता है लेकिन मजदूरों का भुगतान समय से नहीं किया जाता, जिसमें सुधार की जरूरत है। बैठक में अन्ना जानवरों के लिए सरकारी मदद दिए जाने पर विचार किया गया। इसके बाद प्रधान संगठन ने एडीओ पंचायत अनिल सेंगर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें समस्याओं का समाधान न होने पर कार्य वहिष्कार की चेतावनी दी है। बैठक में मूलचंद्र, श्यामलाल, वीरेंद्र कुमार, महेश, भगवान चरण, राजू सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।
प्रधान संगठन ने समस्याओं पर की चर्चा