फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहरा फीडर से क्रशर प्लांटों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। बजरिया स्थित बिजली सब स्टेशन में विभागीय अधिकारियों व क्रशर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिले में स्टोन क्रशर उद्योग में 90 प्रतिशत से अधिक बिजली खपत को देखते हुए नियमानुसार 24 घंटे कटौती मुक्त आपूर्ति देने की मांग पर सहमति बनी है। अधीक्षण अभियंता लक्ष्मीशंकर ने क्रशर यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन अध्यक्ष बालकिशोर द्विवेदी ने क्रशर प्लांट को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति के उपकरण खराब होने पर विभाग की ओर से उपकरण उपलब्ध कराने में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता मीटर गौरव प्रकाश को सभी उपलब्ध उपकरणों का ब्यौरा देने, आवश्यक सीटी-बीटी, फ्लिपर आदि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यूनियन सचिव देवेंद्र मिश्र ने स्टेशन रोड स्थित चार क्रशर प्लांट का बिजली संयोजन रिवई फीडर से हटाकर पहरा फीडर से जोड़ने, कबरई कस्बे और उटियां फीडर में हो रही ट्रिपिंग की समस्या समाप्त करने की मांग की। जिसे स्वीकार कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार सविता और द्वितीय अनिल कुमार ने पहरा फीडर को शीघ्र ही 24 घंटे आपूर्ति देने की जानकारी दी। ब्रजराज सिंह ने डहर्रा में लाइन स्थानांतरण की मांग की। जिस पर एक सप्ताह में समाधान किए जाने का आश्वासन मिला। बैठक में जेई अलीपुरा केतकार सिंह, जेई कबरई सत्यप्रिय हंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें