फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मई तक हल्की बारिश के साथ छाए रहेंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ताउते तूफान कई शहरों में तबाही मचा रहा है। इसका चलते बुंदेलखंड के जिलों को भी अलर्ट जारी किया गया है। जिले में आगामी 23 मई तक हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। इसको लेकर कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल ने किसानों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

केवीके डॉ. मुकेश चंद ने बताया कि बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक दक्षिण-पूर्वी, दक्षिण पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी दिशा से 13-17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान 32-40 व न्यूनतम 18-25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता 16-87 प्रतिशत के मध्य रहेगी। जनपद में हल्के से घने बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा तापमान
तारीख - न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) - अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)
20 मई - 20.3 - 37.2
21 मई - 18.8 - 32.5
22 मई - 21.6 - 36.6
23 मई - 25.8 - 45
किसानों के लिए सलाह
डॉ. मुकेश चंद ने बताया कि खीरा, ककड़ी, करेला, भिंडी, लौकी, कद्दू सब्जियों की देखभाल करें। कीटों से बचाव के लिए निम्बीसिडीन दो लीटर को पानी मेें 800 एमएल घोलकर प्रति हेक्टेयर में छिड़काव करें। वहीं दुधारू पशुओं के लिए चरी, लोबिया तथा बाजरा के हरे व सूखे चारे को निर्धारित मात्रा में खिलाएं। खुरपका मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें