महोबा/चरखारी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.19 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहपहाड़ी गांव में छापा मारा। जहां से भान सिंह, बबलू श्रीवास, आशिक शेख, मनीराम, शिवकरन व मुस्ताक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मालफड़ और जामातलाशी में एक लाख तीन हजार 300 रुपये की नकदी बरामद की है। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने नथूपुरा गांव से वीरेंद्र अहिरवार, अच्छेलाल, बालकिशन, नवल किशोर, शिवपाल, देवेंद्र, रज्जन व सुघर सिंह को 10,910 रुपये की नकदी के साथ पकड़ा।
कोतवाली प्रभारी चरखारी गणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने इमाम चौक के पास छापा मारा। जहां ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगा रहे शोएब मोहम्मद, राजेश कुमार, भगवान सिंह व दस्सू कुमार को गिरफ्तार किया। मालफड़ और जामातलाशी में 3,440 रुपये बरामद हुए। इसी तरह श्रीनगर पुलिस ने अभिनंदन, हनुमत, सुरेश व महेश अहिरवार को 2,820 रुपये की नकदी के साथ जुआं खेलते पकड़ा। सभी के खिलाफ जुआं अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।