फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी में गिरे विद्युत पोल, बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आंधी में गिरे विद्युत पोल, आपूर्ति ठप
विज्ञापन

अजनर (महोबा)। मंगलवार की शाम आई तेज आंधी से दो विद्युत पोल टूटकर गिर गए। जिससे लोगों में भगदड़ मच गया। पोल गिरने से आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज हवाओं के चलते नौगांव-कुलपहाड़ मार्ग पर बिजौरी गांव के पास सड़क किनारे लगा बिजली पोल गिर गया। सड़क पर विद्युत पोल व लाइन गिरने से एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आपूर्ति बंद कराई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसी तरह कस्बा अजनर के सुखानंद विद्यालय के पीछे भूरा साहू के मकान के पास पेड़ गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया और लाइन टूट गई। इससे आधे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें