पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के एक ग्राम में दस दिन पहले एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहे युवक को श्रीनगर पुलिस ने गांव के तिराहे के पास से दबोच लिया और उसे जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के थाना लवकुश नगर के ग्राम पठा निवासी दिनेश सिंह राजपूत पुत्र कल्लू राजपूत दो मार्च को थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। जहां पर रिश्तेदार महिला घर पर अकेली थी। तभी दिनेश सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने थाना श्रीनगर में दिनेश सिंह राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। मंगलवार को श्रीनगर पुलिस ने उसे दबोचकर जेल भेज दिया। ब्यूरो