फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम को इलाहाबाद जाने से रोकने पर सपाई सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम को इलाहाबाद जाने से रोकने पर भड़के सपाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाते समय अमौसी हवाईअड्डा लखनऊ में पुलिस ने रोक दिया। इससे गुस्साएं जिले के सपा कार्यकर्ता ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। बाद में आल्हा चौक में धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गौरतलब है कि इलाहाबाद में छात्रसंघ चुुनाव के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमौसी हवाईअड्डा पहुंचे। जहां पर लखनऊ पुलिस ने उन्हें इलाहाबाद जाने से रोक दिया। इसकी भनक लगते ही सपाइयों में आक्रोश फूट पड़ा। जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंभकरण यादव के नेतृत्व में सड़कों में उतरकर प्रदर्शन किया। बाद में शहर के मुख्य चौराहा आल्हा चौक में धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सपा-बसपा के गठबंधन से बौखला गई है और नियम-कानून को ताक में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। शांतिपूर्ण तरीके से शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ पुलिस ने रोककर उन्हें इलाहाबाद जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह तानाशाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष कुंभकरण यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को हवाई अड्डे पर रोके जाने के विरोध में प्रदेश भर में सपाइयों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता पुलिस की इस मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर संतोष साहू, रोहित यादव, मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू, ताहिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें