बेलाताल (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर जिंदगी भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामा। आयोजन समिति की ओर से नवदंपती जोड़ों को उपहार व जरूरत का सामान भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुबह से ही वर और वधू पक्ष के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक रस्में कराई गई। सम्मेलन में दीपिका का रितेश, भूरी का दिनेश, अभिलाषा का संदीप, रोशनी का हरिओम, अनसुइया को प्रदीप, रुकमणी को अंकित, मोहनी का दीपक समेत 21 जोड़ों का विवाह हुआ।
मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गरीबों की बेटियों की शादी की चिंता है। प्रदेश में दहेज रहित शादियां सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराई जा रही हैं। संचालन महेंद्र राजपूत व विनोद पटैरिया ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संदीप राजपूत ,बीडीओ सौम्या आलोक, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह , सुरेंद्र राजपूत, उमाशंकर मिश्रा, राजेश राजपूत, भगवत शरण सुल्लेरे, राम भरोसी रैकवार मौजूद रहे।