फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21,958 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Thu, 19 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार 21,958 परीक्षार्थी शामिल होंगे। गुरुवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा केंद्राें पर सिटिंग प्लान की लिस्ट चस्पा कर दी गई है। बुधवार को सूची में अपना रोल नंबर देखने के लिए छात्र-छात्राएं जुटे रहे। परीक्षा के लिए 1,200 टीचराें की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय मकुंलाल तिवारी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, डीएवी, नेहरू इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, संत जोसफ के अलावा चरखारी, कुलपहाड़, खरेला, पनवाड़ी, श्रीनगर में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं बाबू रामेश्वर सिंह इंटर कॉलेज को इस दफा परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ऊषा पाराशर ने बताया कि परीक्षा प्रभारी सुमित्रा दीक्षित को बनाया गया है। केपीआई इंटर कॉलेज में 841 छात्र-छात्राआें का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह जानकारी प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल में 7,163 छात्र और 6,099 छात्राएं शामिल होंगी। इसी तरह इंटरमीडिएट में 4,379 छात्र और 4,319 छात्राएं शामिल होंगी। डीआईओएस मंशाराम पटेल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के गेट पर और कक्षाें में सचल दस्तों द्वारा परीक्षार्थियाें की चेकिंग की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि कागज, कैलकुलेटर, मोबाइल, व्हाइटनर आदि पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। नकल करते पाए जाने पर परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें