खनिज और परिवहन विभाग ने 24 ओवरलोड ट्रक किए सीज
कबरई (महोबा)। खनिज और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मंगलवार की रात 24 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया है।
जिला खनिज अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर दिन रात ओवर लोड वाहन पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षक ईश्वरचंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार की रात हाईवे में पेट्रोलिंग कर ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा। कानपुर और बांदा मार्ग पर गिट्टी से लदे दो दर्जन ट्रकों को रोककर चेक किया गया। सभी वाहन ओवरलोड मिलने पर उन्हें थाने में खड़ाकर सीज किया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारी का भी सहयोग लिया गया। ताकि परिवहन का टैक्स भी जमा हो सके। कबरई पत्थर मंडी में देर रात तक टीमें वाहन चेकिंग करती है। जिससे ट्रक चालकों में हड़कंप मच रहा। खनिज अधिकारी ने बताया कि अभी तक मार्च में सौ से अधिक ओवरलोड वाहन सीज किए जा चुके हैं। ब्यूरो