फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगा सपा-बसपा गठबंधन- राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। भाजपा सरकार में महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। रोजगार के नाम पर नौजवान को सिर्फ धोखा दिया है। गरीब अपने खातों में 15 लाख रुपये ढूंढ रहा है। भाजपा ने चुुनाव से पूर्व किए वादे एक भी पूरे नहीं किए। भाजपा की नीतियों से तंग आकर जनता अब परिवर्तन का मूड बना चुकी है।
यह बात पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा खान ने सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजों की सरकार जनता से वादा करने के बाद भी खरी नहीं उतरी है। विकास की बात करने वाले अखिलेश सरकार के अधूरे कार्य को पूरा नहीं करा रहे है। तोहफे की रूप में जीएसटी देकर व्यापारियों की मुश्किलें जरूर खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। यूपी जन जागरण अभियान के तहत अबतक वह 48 जिलों का भम्रण कर चुके हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व अध्यक्ष बाबू मंसूरी, रोशन अली, शाहिद राजू मौजूद रहे।

भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगा सपा-बसपा गठबंधन- राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें