फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो व मारुति कार की भिडंत में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मटौंध के समीप बोलेरो कार और मारुति की आमने सामने भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना अजनर के ग्राम बगवाहा निवासी कन्हैयालाल (45) पुत्र घंसू के रिश्तेदार की दो दिन पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद कन्हैयालाल परिवार सहित बोलेरो कार से अस्थि विसर्जन के लिए इलाहाबाद गए थे। रविवार की रात वापस लौटते समय मटौंध के समीप बोलेरो सामने से आ रही मारुति कार से टकरा गई। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल महोबा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में बोलेरो सवार कन्हैयालाल, मोहनलाल (55) पुत्र लक्ष्मण, वती (50) पत्नी मुन्ना व गोपी (55) पुत्र खरगा शामिल है जबकि मारुति कार चालक मुन्ना भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बोलेरो व मारुति कार की भिड़ंत में पांच लोग घायल
- इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर बोलेरो से लौट रहे थे घायल
- सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें