फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला का निरीक्षण कर अन्ना पशुओं की देखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। गोवर्धन मेला प्रांगण में संचालित गोशाला का जिलाधिकारी सहदेव ने निरीक्षण किया। पालिका प्रशासन द्वारा गोशाला में अन्ना पशुओं के लिए की गई चारे-भूसे और पानी की व्यवस्था को देखा। पशु भूसा खाते दिखाई दिए। इस पर उन्होंने संतोष जताया। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को बनाए गए आश्रय स्थलों पर शासन के निर्देशानुसार भूसा-पानी की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि चरखारी तहसील में 78 और नगर क्षेत्र में पांच गोशालाएं संचालित की गई है। जहां पर उनके लिए चारे भूसे का इंतजाम किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि कोई भी पशुपालक दूध दोहने के बाद गायों को छुट्टा नहीं छोड़ेगा। उन्होंने छुट्टा घूमने वाले पशुओं को चिह्नित कर पशुपालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निदेश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गोशालाओं में उत्पादित दूध, गोबर, कंपोस्ट की बिक्री करके गोशालाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनाया जाएगा। निरीक्षण दौरान एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी लालचंद, सभासद मनोज, सरोज, हरी सिंह, मुस्तफा खां, मोहम्मद शकील, लेखा-लिपिक अय्यूब खां मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोशाला निर्माण में खलल डालने पर भेजा जेल
चरखारी। अन्ना पशुओं के प्रति प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। शुक्रवार को ग्राम सुदामापुरी में गोवंश के लिए बन रही गोशाला में बाधा डालने वाले युवक के खिलाफ एसडीएम ने मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया। ग्राम सुदामापुरी निवासी बृजेश कुमार पुत्र सुम्मा राजपूत ने सुदामापुुरी गांव में बन रही गोशाला की ईंट व बल्ली को बृजेश कुमार ने उखाड़ फेंका, जिसकी ग्रामीणों ने लेखपाल से की। लेखपाल प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीण बृजेश कुमार के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

खरेला की गोशाला में 600 मवेशी मिले
खरेला। नगर पंचायत खरेला में बनाई गोशाला का डीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान गोशाला में छह सौ गाय पाई गई। गोशाला में भूसा-पानी की बेहतर व्यवस्था पाई गई लेकिन लाइट न होने पर डीएम ने जल्द ही बिजली लगवाने के निर्देश दिए, जिससे सबमर्सिबल पंप के जरिए पानी की व्यवस्था कराई जा सके। 18 बीघा में बनी गोशाला के शेष हिस्से पर बरसीन और हरा चारा उगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान एसडीएम चरखारी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, लिपिक आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें