फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान से 50 हजार की नगदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा में सूने मकान से चोरों ने 50 हजार की नगदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घर वापस लौटे पीड़ित ने जब ताले टूटे और सामान गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंप दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन

मोहल्ला भटीपुरा निवासी तुलसीदास रैकवार पुत्र परमलाल रविवार को मकान में ताला लगाकर अपनी ससुराल ग्राम कुड़ार पत्नी को लिवाने गया था। रात के समय चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी व बख्शे में रखी 50 हजार की नगदी, दो तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। सोमवार को जब गृहस्वामी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने बताया कि उसने मकान बनवाने के लिए घर पर नगदी एकत्र की थी। पत्नी के जेवरात और नगदी चोर चोरी कर ले गए है। मेहनत मजदूरी करके खून पसीने की कमाई को चोर उड़ा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। चोरी की घटना से पीड़ित परिवार परेशान है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। तीन दिन पहले एएनएम के आवास से हुई लाखों की चोरी का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। लगातार चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सूने मकान से 50 हजार की नगदी समेत लाखों की चोरी
- घटना के समय पत्नी को लिवाने ससुराल गया था गृहस्वामी - तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें