फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से सुंगिरा रपटा उफनाया, दो घंटे हाइवे में ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। जिले में मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे झमाझम बारिश हुई, जिससे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पड़ने वाला सुगिरा रपटा उफना गया। बारिश का पानी सड़क के तीन फीट ऊंचा भर जाने से हाईवे में दो घंटे आवागमन ठप रहा। बारिश के पानी से रपटा उफनाने से सैकड़ों राहगीर फंसे रहे। बाद में बारिश बंद होने और पानी कम होने पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
झांसी-मिर्जापुर हाईवे में सुगिरा के पास रपटा बना है। जो अधिक बारिश में उफना जाता है। इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को लिखा-पढ़ी की गई। पिछले वर्ष सुगिरा रपटा में पुल निर्माण को स्वीकृति दी गई थी, जिसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। मंगलवार को करीब 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा। भारी बारिश से सुंगिरा रपटा उफना गया। हाईवे की सड़क में तीन फीट की ऊंचाई से पानी बहने से दोनों ओर का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। ट्रक, बस के अलावा बाइक और पैदल आने जाने वाले लोग फंस गए। करीब दो घंटे बाद रपटे का पानी नीचे आया। तब दो पहिया व पैदल निकालने वाले राहगीर जान जोखिम में डालकर निकले। बाद में रपटे का पानी थमने से आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान बसों में सवार यात्री परेशान रहे। इसके अलावा बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया। सुगिरा के ग्रामीण रामकेश, पुनीत, हरदयाल आदि ने बताया कि तेज बारिश में अक्सर रपटा उफना जाता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। पुल बनने के बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

इंसेट
बवाल ए जान बना सुगिरा का रपटा
झांसी-मिर्जापुर हाईवे में चालीस साल पहले बने रपटे को आजतक पुल में तब्दील नहीं किया गया। चुनाव के समय नेताओं द्वारा पुल का निर्माण कराने का आश्वासन तो दिया जाता है लेकिन चुनाव जीतने के बाद नेता रपटे के निर्माण की सुध तक नहीं लेते हैं, जिससे हर साल बारिश में महोबा से पनवाड़ी, राठ, झांसी, उरई आने जाने वाले यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। इतना ही नहीं कुछ वाहन चालक जान जोखिम डालकर रपटे से वाहन पार कर देते हैं। पिछले साल रपटे से थोड़ा पानी कम होने पर बस निकालते समय फंस गई थी।
झमाझम बारिश से सुगिरा रपटा उफनाया, हाईवे जाम
- रपटा उफनाने से तीन फीट की ऊंचाई तक भरा पानी
- सैकड़ों राहगीर बारिश का पानी भरने से फंसे रहे घंटों
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें