फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा के तहत शनिवार को दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के अंग्रेजी तृतीय प्रश्नपत्र में उड़ाका दल की संयुक्त टीम ने दो कालेजों में छापा मारा। दो छात्रों को नकल करते पकड़ लिया। एक छात्र से मॉडल पेपर के 30 पन्ने बरामद किए गए। दूसरे के पास नकल की पर्चियां मिलीं।


शनिवार को दूसरी पाली में बीए फाइनल ईयर के अंग्रेजी तृतीय का प्रश्नपत्र था। परीक्षा के दौरान जिले के नोडल अधिकारी प्रो. सुशील बाबू, पर्यवेक्षक मुन्ना तिवारी व उड़ाका दल में शामिल शैलेष तिवारी ने रामश्री महाविद्यालय में छापा मारा। टीम ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से मॉडल पेपर के तीस पन्ने बरामद हुए। टीम ने कापी सील करते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को मामले से अवगत कराया। सांई कालेज में प्राचार्य सुशील कुमार ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा और टीम को बताया। छात्र के पास नकल की पर्चियां बरामद हुईं। कापी सील कर दी गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि अब तक 10 छात्रों को नकल करते पकड़ा जा चुका है।

-एक छात्र के पास से बरामद हुए माडल पेपर के 30 पन्ने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें