फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सहकारी समितियों से जुड़ेंगे जिले के 20 हजार किसान

Sun, 14 Sep 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को समितियों से जोड़े जाने के लिए एक माह तक सघन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान समितियों में 20 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस किसानों को समितियों से आसानी से खाद व ऋण मिलेगा। किसानों का समितियों में ही खाता खुलेगा और यहीं पर उनका फसल बीमा हो जाएगा। ऐसे में उन्हें फसल बीमा में फर्जीवाड़ा से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक किसानों को सहकारी समितियों से जोड़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद महोबा में पहले से ही साधन सहकारी समितियों से करीब एक लाख किसान जुड़े हुए हैं। सहकारिता विभाग की ओर से रविवार को शहर के कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों को जागरूक किया जाएगा। समितियों से जुड़ने वाले किसान कृषि कार्य के लिए खाद आसानी से ले सकेंगे। समिति में खाता खोलकर उनका फसल बीमा कराया जाएगा। यदि फसल को नुकसान होता है तो मुआवजा राशि भी उसी खाते में आएगी। लोग उनके नाम पर फर्जी तरीके से फसल बीमा नहीं करा सकेंगे।
सहायक निबंधक सहकारिता विनय कुमार तिवारी का कहना है कि किसानों व जमाकर्ताओं का विश्वास ही सहकारिता की असली पूंजी है। समितियों से जुड़ने वाले किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें