फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेटे की मौत और दूसरा बेटा पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला नयापुरा बंधानवार्डं निवासी महिला के एक बेटे की हत्या हो गई और दूसरा बेटा जेल चला गया। जिससे अब मृतक की मां के बुढ़ापे का सहारा छिन गया है।
विज्ञापन

फुल्ली ढीमर के दो बेटे और तीन बेटियां है। तीनों बेटियों और छोटे बेटे ग्यासी की शादी हो गई थी। ग्यासी के शराब और गांजा पीने से आहत होकर उसकी पत्नी 10 साल पहले उसे छोड़कर ने मायके वालों के साथ दिल्ली चली गई थी। जहां पर वह मजदूरी करके बच्चों की परवरिश कर रही है। वहीं, बड़े बेटे किशोर की 18 साल की उम्र में जेल चले जाने के कारण उसकी शादी नहीं हो सकी थी। 30 साल बाद जेल से वापस लौटने के बाद सोमवार की शाम को किशोरी ने ग्यासी की हत्या कर दी। जिससे एक बेटे की मौत हो गई और दूसरा बेटा जेल चला गया। किशोरी के पिता फुल्ली ढीमर की भी मौत हो चुकी है।
अब बड़ा बेटा फिर से सलाखों की पीछे पहुंच गया है। जिससे मां बुढ़ापे में अकेली रह गई है। भरा पूरा परिवार होने के बाद भी महिला को दो वक्त की रोटी का सहारा नहीं है। पहले पति फिर बेटे की मौत के बाद बड़े बेटे के जेल जाने से महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेटे की मौत व दूसरा पहुंचा जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें