फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर आई बारात, दुल्हन की हुई तबियत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले की सरहद पर बसे मध्य प्रदेश के कस्बा बारीगढ़ में शुक्रवार की रात को दरवाजे पर जैसी ही बारात आई अचानक दुल्हन की तबियत बिगड़ गई। इससे वधू पक्ष के होश उड़ गए। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल महोबा लाया गया। दुल्हन के जिला अस्पताल में भर्ती हो जाने से शादी की रस्में रुक गई। जिससे बाराती और जनाती दोनों परेशान हो गए।
विज्ञापन

थाना बारीगढ़ कस्बा निवासी रचना की शादी छतरपुर जिले के राज नगर में तय हुई थी। शुक्रवार की रात को जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची अचानक दुल्हन को उल्टियां होने लगीं। परिजन घबरा गए और शादी की रस्में छोड़कर उसे रात 12 बजे जिला अस्पताल महोबा लाए। डेढ़ घंटे तक दुल्हन के अस्पताल में भर्ती रहने से शादी घर में अफरा-तफरी मची रही।
डॉक्टरों ने उपचार के बाद रात्रि करीब डेढ़ बजे रचना को आराम लगने पर छुट्टी दी। वधू पक्ष के लोगों ने रात में ही सूचना दी कि अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हम लोग पहुंच रहे हैं। दुल्हन के ठीक होने की खबर आते ही शादी घर में हंसी-खुशी का माहौल हो गया। दुल्हन के पहुंचने के बाद शादी की सारी रस्में हुई और शनिवार को उसकी विदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे पर आई बारात, दुल्हन की हुई तबियत खराब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें