सुबह 11 से 2 बजे मिलेंगे प्रवेश पत्र
महोबा। साईं कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय के संस्थागत व व्यक्तिगत सभी छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र वितरित किए जा रहे है। छात्र अपने-अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। बताया कि शेष बचे हुए छात्र अपने प्रवेश पत्र महाविद्यालय से सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र संबंधी कोई शुल्क देय नहीं है। ब्यूरो