शिक्षकों ने कैंडल जलाकर दी श्रृद्घांजलि
महोबा। शिक्षक समाज ने मंगलवार को शहर के आल्हा चौक में जनपद चित्रकूट में दो जुड़वा बच्चों श्रेयांश और प्रयांश की अगवा कर की गई हत्या को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया। शिक्षकों ने कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी। शिक्षकों ने कहा कि जुड़वा बच्चों को अगवा कर हत्या किए जाने की घटना ने सभी को झकझोर दिया। इस घटना में शामिल दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर शिक्षक देवेश खरे, सुनील पाठक, विजय अग्रवाल, अनिल कुमार, राजकुमार सेन, बालकिशन, जयप्रकाश सोनी, जगदीश स्वर्णकार, जयवर्धन, दीपक सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो