सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पनवाड़ी/खन्ना। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पनवाड़ी बाईपास में डंपर और सफारी की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से बालादीन (55), सावित्री (50), नीरज (28) व मनीष (25) निवासी चरखारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चीख-पुुकार मच गई। आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया।
खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कहरा मोड़ के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत होने से बांदा जा रहे बन्नी निवासी विनोद कुुमार (40), सहायक अध्यापक राजकुमार (35) घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल महोबा के लिए रेफर कर दिया गया।