फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न न मिलने से नाराज कार्डधारकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज न मिलने से नाराज कार्ड धारकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। तहसील कुलपहाड़ क्षेत्र के ग्राम अकौना और अकौनी में कोटेदारों द्वारा गरीबों के लिए आने वाले अनाज की कालाबाजारी किए जाने और कार्ड धारकों को राशन न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम अकौना निवासी राजू, हीरा सिंह, मुन्ना, हरीराम व अकौनी निवासी राकेश, कुंवर, देवकरन सहित एक सैकड़ा कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी सहदेव को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि कोटेदारों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। कभी मशीन काम न करने और कभी अंगूठा न लगने की बात कहकर अनाज नही दिया जा रहा है। विरोध करने पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता व गालीगलौज की जा रही है। आरोप लगाया कि गरीबों के लिए आने वाले गेहूं, चावल व कैरोसिन की कोटेदार द्वारा कालाबाजारी की जा रही है। जिससे लोग परेशान है। बताया कि मामले की शिकायत कई बार विभागीय व उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। जिससे कोटेदार मनमानी पर आमादा है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसओ एसपी शाक्य को बुलाकर जांच के आदेश दिए। डीएसओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें