फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास मेधावी छात्र छात्राओं को बांटे मेडल और प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को शिक्षा सत्र 2017-18 में जिले की टापर्स की सूूची में जगह बनाने वाले प्रतिभाशाली 50 छात्र छात्राओं को बुधवार को जिले के आला अफसरों ने मेडल पहना और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुबह से ही जिले भर के टापर्स ने अमर उजाला आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ पहुंचकर शिरकत की।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला की तरफ से आयोजित भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी सहदेव ने कहा बिना कोचिंग, ट्यूशन के ईमानदारी से अध्ययन करने पर निश्चित रूप से सफलता मिलती है। किसी भी कार्य को ईमानदारी एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ करने पर उसका सकारात्मक परिणाम मिलता है। मेधावी छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर ही अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर उजाला समय-समय पर तमाम कार्यक्रम आयोजित कराता है, जिससे लोगों को लाभ मिलता है। कहा कि मेधावी छात्र छात्राओं का भविष्य निर्धारित करने की पहली सीढ़ी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट ही होती है। इन्हीं बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे अंकों से पास करने के बाद वह अपने भविष्य की रूपरेखा तय कर पाते हैं। मेधावी छात्र छात्राओं को आज के युग में रोजगार के लिए प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजरना पड़ रहा है। बच्चों की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। विश्व में पढ़ाई से अच्छा और आसान दूसरा कोई काम नहीं है। जो निरंतर उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। हमारे माता पिता ने जो हमको पढ़ाई का काम सौंपा गया है उसे निष्ठा के साथ करने पर ही हमारा भविष्य उज्जवल हो सकेगा।
पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने कहा कि सफलता का मतलब समाज में कुछ करके दिखाना होता है। साथ ही पीछे वालों से मुकाबला कर आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। सफलता का मतलब किसी के प्रति नकारात्मक सोच नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को आगाह करते हुए कि सफलता के मद में चूर होकर अपने गुरू एवं माता पिता का सम्मान करना न भूले। सीडीओ हीरा सिंह ने कहा कि सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों के माता पिता निश्चय ही बधाई के पात्र है। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, रामदत्त तिवारी, संजय मिश्रा, संगीताचार्य जगप्रसाद तिवारी सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सरगम खरे ने किया।
विज्ञापन

मेडल प्रशस्ति पत्र पाकर चहके टापर्स
भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान समारोह में मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर टापर्स छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अधिकारियों के हाथ सम्मान पाकर मेधावियों ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की सराहना की। जिले के मेधावियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ता है। बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने भी अमर उजाला के इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए अन्य लोगों को भी इस तरह के कार्यक्रम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

50 मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे मेडल और प्रशस्ति पत्र
-भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन
-ईमानदारी से पढ़ाई करने पर निश्चित मिलती है सफलता-डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें