आईटीआई में रोजगार मेला 28 फरवरी को
महोबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 28 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेेश कुमार ने बताया कि राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के एनसीवीटी और एससीवीटी के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का कंपनी द्वारा चयन किया जाएगा। फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट आदि में प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे शैक्षिक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने की अपील की है। ब्यूरो