डायरिया की चपेट में आने से मासूम की मौत
महोबा। मौसम के बदले मिजाज ने डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। मंगलवार को डायरिया से पीड़ित एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए। शहर के मोहल्ला चौसियापुरा निवासी रहमान के चार माह के पुत्र अरमान डायरिया की चपेट में आ गया। उल्टी दस्त व बुखार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। ब्यूरो