फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से लिंक होगा केसीसी तो पहले मिलेगा कर्जमाफी का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार से लिंक होगा केसीसी तो पहले मिलेगा कर्जमाफी का फायदा
विज्ञापन

कर्ज राहत पोर्टल में किसान दर्ज करा सकते है शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय फसली ऋण कर्जमाफी समिति की पहली बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें किसानों के केसीसी खाते आधार कार्ड से लिंक कराने के निर्देश दिए गए ताकि किसानों को कर्जमाफी का लाभ पहले मिल सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंकर लाल त्रिपाठी ने बताया कि एक जुलाई से कर्ज राहत पोर्टल शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसान अपने केसीसी खाते को आधार से लिंक कराए क्योकि सबसे ज्यादा कर्जमाफी का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके खाते आधार से लिंक होगा। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि एक से 10 जुलाई तक किसानों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं पोर्टल पर फीड कराएं। इसके बाद पात्र व अपात्र की सूची तैयार की जाएगी। जागरूकता कैंप के माध्यम से पात्र किसानों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। पात्राें की सूची पोर्टल तथा सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि पंपलेट छपवाकर किसानों को बांटे व ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक करें। उन्होंने सभी ब्लॉकों में कृषक गोष्ठी आयोजित कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसान अपनी शिकायत जिलाधिकारी, सीडीओ व उपकृषि निदेशक से या फिर पोर्टल पर सीधे दर्ज करा सकते है। उनकी शिकायत समिति के माध्यम से समयबद्ध तरीके से निस्तारित की जाएगी। बैठक में एडीएम व सीडीओ ने अग्रणी बैंक प्रबंधक केके प्रसाद द्वारा संकलित वार्षिक ऋण योजना 2017-18 नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, सूचना विज्ञान अधिकारी योगेंद्र परिहार के अलावा जिला बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें